खैहरा व संधू इस्तीफा देकर पुन: चुनाव लड़ें : भगवंत मान


चंडीगढ़, 7 अगस्त (अजायब सिंह औजला) : आम आदमी पार्टी पंजाब के कन्वीनर रहे और संगरूर से सांसद भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ में एक प्रैस वार्ता दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक और विरोधी पक्ष के नेता रहे सुखपाल सिंह खैहरा और विधायक कंवर संधू पर ताबड़तोड़ हमले करते हुए कहा कि उन्होंने (भगवंत मान) को पंजाब, पंजाबियत प्रति वफादारी का खैहरा व संधू से सर्टीफिकेट लेने की ज़रूरत नहीं। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के बरनाला हलके से विधायक मीत हेयर, आप पार्टी पंजाब यूथ के प्रधान मनजिन्दर सिंह सिद्धू और नरेन्द्र सिंह शेरगिल आदि ने भी शमूलियत की। 
भगवंत मान ने सुखपाल खैहरा को लम्बे हाथों लेते हुए कहा कि 26 जुलाई, 2018 से पहले पंजाब स्वायत्तत था परन्तु जब इसी शाम को खैहरा को विरोधी पक्ष के पद से हटा दिया गया तो पंजाब लावारिस हो गया और खैहरा ने पद छिनते ही पार्टी केखिलाफ बोलना शुरू कर दिया। भगवंत मान ने सवाल किया कि खैहरा का पद बदला जीभ नहीं बदली, अब क्यों नहीं उठाते रेता, बजरी और नशों के मुद्दे। मान ने यह भी कहा कि जब वह दिल्ली में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बीमार होने के कारण दाखिल थे तब उनके खिलाफ खुल कर बयानबाज़ी की गई। उन्होंने मेरी चुप्पी को मेरी कमज़ोरी समझा। भगवंत मान ने यह भी कहा कि जब खैहरा कांग्रेस में होते थे तब उन्होंने सोनिया गांधी से क्यों नहीं पंजाब के लिए स्वतयत्त मांगी और वह उनके दिल्ली जा कर घुटने हाथ लगाते रहे उस समय क्यों याद नहीं आई स्वायत्तता की बात। सुखपाल सिंह खैहरा और कंवर संधू के खिलाफ खुल कर बड़े राजनीतिक हमले करते हुए भगवंत मान ने कहा कि यह दोनों नेता चुस्त और तिगड़मबाज़ हैं जो भोले-भाले विधायकों का मंडी में मूल्य डलवाने लगे हैं। मान ने यह भी आरोप लगाया कि खैहरा बैंस की पार्टी को आम आदमी पार्टी के वालंटियरों के साथ मजबूत करने लगे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बठिंडा में किसी भी वालंटियर को बोलने नहीं दिया और इसकी जगह पर सिर्फ खैहरा ने अपने बेटे को ही लांच किया। मान ने खैहरा पर पंजाब के पूर्व कांग्रेस प्रधान रहे प्रताप सिंह बाजवा को भी धोखा देने की बात की। कंवर संधू पर बार करते हुए भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने खरड़ से ही चुनाव लड़ने की जिद्द की थी। मान ने कहा कि पार्टी बड़ी होती है परन्तु कोई व्यक्ति विशेष नहीं। इस अवसर पर बरनाला से विधायक मीत हेयर ने भी खैहरा के खिलाफ भड़ास निकालते हुए कहा कि यदि खैहरा को हटाने संबंधी विधायकों के दस्तखत जाली हैं तो वह चिट्ठी निकलवा कर पर्चा क्यों नहीं दर्ज करवाते। मीत हेयर ने तो यहां तक कहा कि केजरीवाल द्वारा नशे के मुद्दे पर माफी मांगने संबंधी सुखपाल खैहरा और संधू को पता था। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि दिल्ली में कंवर संधू ने बैठक दौरान कहा था कि उन्हें विरोधी पक्ष का लीडर बना दो वह सुखपाल सिंह खैहरा को आप संभाल लेंगे।