पंजाब के मुख्यमंत्री करें किसान आंदोलन का समर्थन - सुखपाल सिंह खैहरा 

चंडीगढ़, 22 फरवरी- कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने ट्वीट कर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से विधानसभा का आपातकालीन विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि मैं मुख्यमंत्री से किसानों के आंदोलन को सर्वसम्मति से समर्थन देने का आग्रह करता हूं।