बरसती बारिश में कैबिनेट मंत्री विजय इंद्र सिंगला ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज 

फ़िरोज़पुर, 15 अगस्त - (जसविन्दर सिंह संधू) - आज़ादी दिवस के मौके आज बरसती बारिश में फ़िरोज़पुर में शहीद भगत सिंह स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री विजय इंद्र सिंगला ने  राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरांत उन्होंने सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ विधायक परमिन्दर सिंह पिंकी, विधायक कुलबीर सिंह ज़ीरा, विधायक सत्कार कौर गहरी, हीरा सोढी, पूर्व विधायक गुरनैब सिंह बराड़, सुरिन्दर सिंह जोड़ा भी उपस्थित थे। इस मौके उन्होंने स्कूलों की छुट्टी का भी ऐलान किया।