श्रीलंकाई नौसेना ने आठ भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार 

नई दिल्ली, 22 अगस्त - श्रीलंकाई नौसेना ने अपने देश की जल-सीमा में कथित तौर पर प्रवेश कर मछली पकड़ने को लेकर कम से कम आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया तथा उनकी नौका को जब्त कर लिया। श्रीलंकाई नौसेना के मुताबिक, इस द्वीप देश में 'अवैध रूप से मछली पकड़ने' के लिए अरिप्पू इलाके से 16 समुद्री मील दूर समुद्र में श्रीलंकाई नौसेना ने यह गिरफ्तारी की।