विश्वकप में नए कलेवर में उतरेगी पुरुष हॉकी टीम

नयी दिल्ली, 7 सितंबर (वार्ता): भारत की मेजबानी में इस वर्ष ओड़शि के भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले हॉकी विश्वकप के लिये घरेलू पुरूष हॉकी टीम नये जोश के साथ नये लुक में भी नज़र आयेगी जिसकी झलक शुक्रवार को पेश की गयी।  पुरुष हॉकी टीम के लिए एक विशेष तौर से तैयार किए गए विश्व कप कलेक्शन को शुक्रवार को पेश किया गया जिसे ब्रांड रणनीतिज्ञ नुपूर महाजन और  डिज़ाइनर नरेंद्र कुमार ने डिज़ाइन किया है। इस कलेक्शन को हॉकी के दिग्गजों अजीत पाल सिंह, अशोक कुमार, धनराज पिल्ले, दिलीप तिर्की, संदीप सिंह की उपस्थिति में  राष्ट्रीय टीम के कोच हरेंद्र पाल सिंह और राष्ट्रीय पुरुष टीम के खिलाड़यिं ने प्रदर्शित किया। विश्व कप कलेक्शन में आधिकारिक पहले  और दूसरे विश्व कप मैचों की किट और इंडिया ब्लेज़र शामिल है। इस नए कलेक्शन का उद्देश्य भारतीय टीम में आत्मविश्वास का संचार करना है ताकि वे खिताब पाने के लिये अपनी तैयारी में कोई कसर ना छोड़ें।  पुरुष हॉकी टीम के कप्तान पीआर श्रीजेश ने इस अवसर पर कहा, ॑टीम का ध्यान केवल भारत को गौरव प्रदान करने पर है। हम इस नई जर्सी को लेकर उत्साहित हैं और मुझे उम्मीद है कि यह टीम को और भी अधिक प्रेरित करेगी। मैं सभी भारतीयों से अपने दिल की धड़कनें हॉकी के नाम करने और इस विश्व कप में हमारा समर्थन करने की गुज़ारिश करता हूँ। इसके बदले, हम आपको अपना खून और पसीना एक कर देंगे, और उम्मीद है कि विश्व कप लाकर आपको देंगे। इस कार्यक्रम में सितारों और दर्शकों दोनों ने मिलकर अपने दिल की धड़कनें हॉकी के नाम करने का जुनून दिखाया। इस लॉन्च का शोस्टॉपर हार्टबीट थी, एक ऐसी हॉकी स्टिक जो दिल की धड़कनें दर्ज करती है और विश्व कप में की तैयारी के तहत एक ज़ोरदार संख्या दिल की धड़कनों को इकठ्ठा करने के मिशन पर है।