हरियाणा में जेल भरो आंदोलन कर कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारियां


रेवाड़ी18 सितम्बर - सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने आज प्रदेशभर के साथ रेवाड़ी में भी जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारियां दीगई ।इससे पहले सभी कर्मचारी शहर के नेहरू पार्क में एकत्रित हुए, जहां से प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे। सचिवालय के सामने इन कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इसके बाद सभी ने गिरफ्तारियां दी।