कैप्टन द्वारा गुरू नगरी में पांच पुलों और खेल अकादमी के निर्माण कार्यों का उद्घाटन 

अमृतसर,15 अक्तूबर - (जसवंत सिंह जस, रेशम सिंह) - मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा आज गुरू नगरी के निवासियों और यहां आने वाले लाखों पर्यटकों को यातायात मुश्किलों से निजात दिलाने के लिए 160 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले चार रेलवे फलाईओवर समेत पांच पुलों और खेल अकादमी के प्रोजेक्टों की शुरुआत का एक ही जगह पर डिजिटल तकनीक से बटन दबाकर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू नगरी में धार्मिक टूरिज्म को पंजाब सरकार द्वारा उत्साहित किया जायेगा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, सुखबिन्दर सिंह सुख सरकारिया, ओम प्रकाश सोनी के इलावा विधायक राज कुमार वेरका, सुनील दत्ती, सुखविन्दर सिंह डैनी बंडाला, हरप्रताप सिंह अजनाला, धर्मवीर अग्निहोत्री, मेयर करमजीत सिंह रिंटू और रणजीत कौर चेयरपर्सन नगर सुधार ट्रस्ट समेत अन्य शख्सियतें उपस्थित थी।