एमजे अकबर के आपराधिक मानहानि मामले पर आज होगी सुनवाई 

नई दिल्ली,18 अक्तूबर - पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ एमजे अकबर के आपराधिक मानहानि मामले पर दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में आज सुनवाई होगी। रमानी ने अकबर पर यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगाये हैं। अकबर के वकील संदीप कपूर के अनुसार अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल इस निजी आपराधिक मानहानि मामले की सुनवाई करेंगे। बता दें कि एमजे अकबर ने बुधवार को विदेश राज्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।