बादल पर हमले की साजिश में उत्तर प्रदेश में हुई एक और गिरफ्तारी 

लखनऊ, 19 अक्तूबर - पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर हमले की साजिश रचने में शामिल एक और खालिस्तान समर्थकी उग्रवादी को उत्तर प्रदेश के शामली ज़िले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि करम सिंह नामक उक्त उग्रवादी को कल गिरफ्तार किया गया है। सर्कल अफ़सर राजेश कुमार तिवाड़ी ने बताया कि राजस्थान के बीकानेर से बीते दिन गिरफ्तार किये गए उग्रवादी जर्मन सिंह को भी इस मामले के सम्बन्ध में यहां लाकर पुलिस रिमांड पर भेजा जायेगा।