सुखबीर सिंह बादल ने संता सिंह उम्मेदपुरी को पार्टी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष किया नियुक्त  

चंडीगढ़, 5 फरवरी - शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने वरिष्ठ टकसाली नेता संता सिंह उम्मेदपुरी को पार्टी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें पार्टी के पंथक सलाहकार बोर्ड का सदस्य भी नियुक्त किया गया है। वह लंबे समय तक लुधियाना (ग्रामीण) के अध्यक्ष रहे। वह एस.एस.एस. बोर्ड, पंजाब के पूर्व चेयरमैन भी हैं।