कर्ज़ से परेशान युवा किसान द्वारा आत्महत्या 

मानसा, 24 अक्तूबर - (बलविन्दर सिंह धालीवाल) - मानसा के नज़दीकी गांव मूसा में कर्ज़ से परेशान एक युवा किसान द्वारा आत्महत्या करने की ख़बर है। मिली जानकारी के अनुसार कुलवीर सिंह (28) पर बैंकों और आढतियों का 6 लाख के करीब कर्ज़ था, जिसके कारण वह परेशान रहता था। 3 एकड़ ज़मीन के मालिक कुलवीर ने कीटनाशक दवा पीकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वह अपने पीछे मां-बाप के इलावा पत्नी और 2 बच्चों को छोड़ गया है।