ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार के तौर पर संभाली सेवा

अमृतसर, 30 अक्तूबर - (जसवंत सिंह जस) - सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने आज श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार के तौर पर सेवा संभाल ली। इस मौके हुए विशेष गुरमित समागम में श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह, ज्ञानी रघुबीर सिंह, ज्ञानी जगतार सिंह, ज्ञानी इकबाल सिंह पटना साहिब, भाई गोबिन्द सिंह लोंगोवाल, जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह 96 करोड़ी, बाबा हरनाम सिंह खालसा, जत्थेदार अवतार सिंह हित, बीबी जगीर कौर, मनजीत सिंह जीके, भाई राम सिंह हजूर साहिब, डा. रूप सिंह, संत दरबार सिंह लोपो समेत बड़ी संख्या में सिक्ख जत्थेबंदियों के नेता और सिक्ख संगत उपस्थित थी। बता दें कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार के साथ-साथ तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार के तौर पर भी सेवाएं निभाएंगे।