अयोध्या में तीन दिवसीय दीपोत्सव आज से

लखनऊ, 04 नवंबर - उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज से तीन दिवसीय दीपोत्सव शुरू होने जा रहा है। यह दीपोत्सव आज से शुरू होगा और छह नवंबर को समाप्त होगा। इस कार्यक्रम में सरयू नदी के तट पर तीन लाख मिट्टी के दीये जलाकर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। इस दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा उनके मंत्रिमंडल सदस्य और केन्द्र से भी कई मंत्री शामिल होंगे।