राम नवमी की तैयारियों पर अयोध्या रेंज के IG प्रवीण कुमार का बयान 

अयोध्या (उत्तर प्रदेश), 17 अप्रैल - राम नवमी की तैयारियों पर अयोध्या रेंज के IG प्रवीण कुमार ने बताया, "...हमने सभी जगह तैनाती की है। लोगों के आने का क्रम बरकरार है। 2 बजे से ही सरयू घाट पर स्नान चल रहा है। 3:30 बजे से दर्शन शुरू है, श्रद्धालु राम लला के दर्शन के लिए राम मंदिर पहुंच रहे हैं।