राफेल डील : जो आरोप लगा रहे हैं, वे निरक्षर हैं - वीके सिंह

नई दिल्ली, 14 नवंबर - केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने राफेल सौदे को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर बोलते हुए कहा कि जो आरोप लगा रहे हैं, वे निरक्षर हैं। उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस पर आगे टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।