तैयारियां देखने मां के साथ जोधपुर जाएगी प्रियंका चोपड़ा

जोधपुर, 15 नवम्बर (एजैंसी): कई ऐतिहासिक व बड़े कार्यक्रमों का गवाह रहा उमैद भवन पैलेस इस माह के अंत में यह और बड़े विवाह कार्यक्रम के लिए तैयार हो रहा है। बालीवुड-हालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा व गायक निक जोनास का विवाह उमैद भवन पैलेस में 2 दिसम्बर को होगा। विवाह समारोह 3 दिन चलेगा। एक दिसम्बर को मेंहदी की रस्म व महिलाओं का संगीत होगा। प्रियंका चोपड़ा द्वारा उमैद भवन पैलेस को फाइनल करने के बाद यहां उनके विवाह समारोह की शाही तैयारियां शुरू हो गई हैं। इन तैयारियों का जायज़ा लेने व ताज ग्रुप की टीम के साथ अंतिम बातचीत करने के लिए प्रियंका चोपड़ा अपनी मां के साथ जहाज़ द्वारा जोधपुर पहुंचेगी। महिलाओं के संगीत के लिए निक जोनास भी खास गीत तैयार कर रहे हैं। क्यास लगाए जा रहे हैं कि वे विवाह के लिए गहने पसंद करने भी जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका ने अपने विवाह कार्यक्रम के अधिकार एक मैगज़ीन को बेच दिए हैं तथा उनकी मां की जोधपुर में ताज ग्रुप की टीम के साथ इस बात पर विचार होगा कि कार्यक्रम की तैयारियां कैसी होंगी तथा पूरा कार्यक्रम कैसे किया जाए? विवाह कार्यक्रम की तैयारियों के साथ-साथ सुरक्षा संबंधी भी जायज़ा लिया जाएगा तथा साथ ही मेहमानों को परोसे जाने वाले खानों बारे भी अंतिम बातचीत हो सकती है।