राजस्थान चुनाव: कांग्रेस द्वारा 152 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

नई दिल्ली, 16 नवंबर - कांग्रेस ने देर रात राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 152 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसके मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा और राज्य पार्टी अध्यक्ष सचिन पायलट को टोंक विधानसभा से मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस ने राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री गिरिजा व्यास को उदयपुर से, वरिष्ठ नेता सीपी जोशी को नाथद्वारा से चुनाव मैदान में उतारा है।