शादी के लिए न्यूयार्क से रवाना हुए निक जोनस

मुम्बई, 22 नवम्बर (एजैंसी): बालीवुड स्टार जोड़े दीपिका पादुकोण एवं रणवीर सिंह के विवाह का जश्न मनाया जा रहा है और उधर प्रियंका चोपड़ा एवं निक जोनस के विवाह में भी थोड़ा समय रह गया है। प्रशंसक भी इस जोड़े की शादी के लिए काफी उत्तेजित हैं। अब प्रशंसकों की उत्तेजना ओर भी बढ़ गई है क्योंकि निक जोनस शादी के लिए न्यूयार्क से भारत के लिए रवाना हो गए हैं। निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर न्यूयार्क से उड़ान भरते हुए एक वीडियो सांझी की है। इसके साथ ही निक की कैप्शन है, ‘फिर मिलेंगे न्यूयार्क।’ हालांकि यह अभी तय नहीं है कि निक सीधा जोधपुर जाएंगे या फिर पहले दिल्ली में शूटिंग कर रही प्रियंका को मिलेंगे। प्रियंका चोपड़ा एवं निक जोनस का विवाह जोधपुर के उमैद भवन में होगा। चर्चा है कि भवन में विवाह का जश्न पांच दिनों तक चलेगा। 28 नवम्बर से शुरू होकर 2 दिसम्बर तक प्रियंका एवं निक यहां रहेंगे। फिलहाल प्रियंका दिल्ली में अपनी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग कर रही है।