प्रियंका चोपड़ा ने की निक जोनस के साथ सगाई !

नई दिल्ली, 27 जुलाई - बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सलमान ख़ान की फ़िल्म 'भारत' को छोड़कर अपने प्रशंसकों को पहले हैरान कर दिया था। इसके बाद एक और बड़ी ख़बर यह है कि चोपड़ा ने  अपने प्रेमी निक जोनस के साथ सगाई कर ली है और अब अक्टूबर में ये दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा के 36वें जन्मदिन के मौके पर लंदन में निक ने उन्हें सगाई की रिंग पहनाई थी। आपको बता दें कि पिछले दो महीने से प्रियंका निक को डेट कर रही थीं. वो निक को अपने दोस्तों और परिवार से मिलवाने के लिए मुंबई भी लाई थीं।