क्रिसमस के रंग में रंगा इटली


वीनस (इटली), 11 दिसम्बर (हरदीप सिंह कंग): ईसाइयों के सबसे बड़े त्यौहार क्रिसमस को मनाने के लिए जहां समूचे विश्व भर में काफी उत्साह है, वहीं ईसाइयों की सबसे अधिक संख्या वाले यूरोपियन देश इटली में इस त्यौहार को लेकर बहुत ही जोशीला माहौल दिखाई दे रहा है। 
इटली के गिरजाघरों में अब से ही प्रार्थनाएं शुरू हो चुकी हैं व प्रभु यीशू मसीह की याद में प्रतिदिन गीतों व कविताओं का गुणगान किया जा रहा है। इस प्रकार बाज़ार दुल्हन की तरह सजे दिखाई दे रहे हैं। मार्किटों में विशेष ओफर सेल्ज भी चल रही हैं, जिस के चलते लोग सगे-संबंधियों को तोहफे वगैरा देने के लिए खरीदो-फरोख्त में भी व्यस्त हुए हैं। 
वैरोना, वीनस व फिरैंस आदि शहरों में लगाए ‘क्रिसमस ट्री’ लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। उधर मौसम भी खुशगवार हो गया है।