छेहरटा के दो गांवों में सर्वसम्मति से पंचायतों का चयन 

छेहरटा,21 दिसंबर - (वडाली) - अमृतसर के कस्बा छेहरटा के दो गांवों में पंचायतों का चयन सर्वसम्मति  के साथ हुआ है। पंचायत डेरा बाबा दर्शन सिंह कालोनी से सीनियर कांग्रेसी नेता और वार्ड इंचार्ज अजय  कुमार पप्पू और चरण सिंह ढिल्लों की प्रेरणा से गांववासियों ने गुटबाजी से ऊपर उठकर सर्वसम्मति के साथ बीबी गुरमीत कौर को सरपंच चुना है। वहीं गांववासियों ने राजू, शाम सुंदर, बीबी गुरमीत कौर, बीबी राजविन्दर कौर, बीबी संजीवनी, अमनदीप सिंह और बलजीत सिंह को पंचायत मैंबर चुना है। इसके साथ ही कस्बे के गांव कोटली नसीर खान में गांव के मोजिज और लोगों ने पार्टीबाजी और गुटबाजी से ऊपर उठकर आपसी प्यार का सबूत देते सीनियर कांग्रेसी नेता अमरजीत सिंह शाह को सर्वसम्मति से सरपंच चुना है। गांववासियों ने कुलदीप सिंह माहला, जगतार सिंह, बीबी कुलविन्दर कौर, बीबी परमजीत कौर, बीबी नवदीप कौर, बलबीर सिंह चिकनाई और यादविन्दर सिंह को सर्वसम्मति से पंचायत मैंबर चुना है।