हरियाणा में शीत लहर का कहर, करनाल में तापमान शून्य डिग्री पहुंचा 

करनाल, 23 दिसंबर - पूरे उत्तर भारत में शीत लहर का कहर जारी है। वहीं हरियाणा के करनाल में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। इसके अलावा गुरुग्राम में 1.4 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 2.7 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।