भारत समेत दुनियाभर में क्रिसमस की धूम, रंग-ब‍िरंगी रोशनी से सजे चर्च

नई दिल्ली, 25 दिसंबर - प्रभु यीशु के जन्मदिन के मौके पर आज भारत समेत पूरी दुनिया में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार रात 12 बजे से ही प्रभु यीशु के जन्म की बधाइयों का सिलसिला जारी है।। देशभर में  रंग-ब‍िरंगी रोशनी से सजे चर्चों में लोग बड़ी संख्या में रात को इकठ्ठा हुए और सामूहिक प्रार्थना में शिरकत की। बेंगलुरु, मुंबई ,कोलकाता और रांची में भी आधी रात को प्रेयर का आयोजन किया गया।