हरियाणा अपनी नई राजधानी नहीं ढूंढ रहा : अनिल विज

संगरूर, 30 दिसम्बर (सत्यम्) : हरियाणा के स्वास्थय मंत्री अनिल बिज ने कहा कि हरियाणा के आगामी विधान सभा चुनावों में भाजपा दोबारा सत्ता में आएगी तथा देश की 3 विधान सभा के चुनावों दौरान भाजपा की हुई हार का हरियाणा के चुनावों पर कोई असर नहीं होगा। आज यहां ‘अजीत समाचार’ से बातचीत करते  हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा के आगामी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटड़ ही होंगे। उन्होंने सपष्ट किया कि वह खुद मुख्यमंत्री के पद के लिए उम्मीदवार नहीं हैं। एक सवाल के जबाव में बिज ने कहा कि हरियाणा अपनी नई राजधानी नहीं ढूंढ रहा बल्कि हम अभी चंडीगढ़ में बैठे हैं। सतलुज-यमुना लिंक नहर संबंधी पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हरियाणा को इंसाफ मिलना चाहिए है। डेरा सिरसा की वोट बैंक संबंधी बिज ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक को अपनी भावना से वोट डालने का अधिकार है। शहरों के नाम बदलने संबंधी शुरू हुई परम्परा संबंधी पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जैसे हरियाणा के गुड़गांव शहर का नाम बदल कर गुरू ग्राम रखा गया है इसी तरह पुराने समय में भारतीयों को गुलाम रखकर जिन शहरों के नाम बदले गए थे उनके असली नाम बहाल किए जा रहे हैं इसलिए इसमें कोई गलत बात नहीं है। इस अवसर श्री रामेश्वर प्रचारक प्रमुख उत्तर जोन आर.एस.एस, श्री नरिन्द्र उपाध्यक्ष पंजाब, इकबाल सिंह प्रांतीय अध्यक्ष, जत्थेबंदी सचिव भाजपा दिनेश, प्रांतीय महासचिव भाजपा प्रवीन बांसल, जतिन्द्र कालड़ा, अमन पूनिया, विक्रम सैणी जिला अध्यक्ष, ललित गर्ग एडवोकेट, सरजीवन जिंदल, रणदीप सिंह दयोल, सुखविन्द्र सिंह गरेवालत तथा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।