मानहानि मामले में लुधियाना अदालत पहुंचे संजय सिंह

लुधियाना,19 जनवरी - (परमिन्दर सिंह आहूजा) - पंजाब के पूर्व कैबनिट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया की ओर से दायर किये मानहानि मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह अदालत पहुंचे हैं। अदालत में पेश होने के बाद अदालत की ओर से उनको छोड़ दिया गया है। इस दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए संजय सिंह ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार और पंजाब की कैप्टन सरकार पूरी तरह फेल हुई है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी पंजाब, हरियाणा, गोवा और दिल्ली में अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी।