जॉर्ज फर्नांडीज के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली, 29 जनवरी - पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडीज के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए  कहा कि वह भारत के सर्वश्रेष्ठ राजनीतिक नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करते थे। वो स्पष्टवक्ता, निडर और दूरदर्शी थे। उन्होंने देश के लिए मूल्यवान योगदान दिया। वो गरीबों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले लोगों में से एक थे। पीएम के इलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।