आम आदमी पार्टी दिल्ली की तर्ज पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव - भगवंत मान

तपा मंडी, 29 जनवरी - (विजय शर्मा) - आम आदमी पार्टी अकेले ही लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। इन शब्दों को व्यक्त करते लोकसभा हलका संगरूर से सांसद भगवंत मान ने हलके के गांवों में संबोधन के दौरान गांव घुन्नस में लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए किया। मान ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में आप पार्टी किसी अन्य पार्टी के साथ गठजोड नहीं करेगी, क्योंकि कांग्रेस और अकाली दोनों मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह दोनों पार्टियां राज्य की जनता को गुमराह करने में लगीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने राज्य के लोगों को झूठे वादे और बहाने लगाकर गुमराह कर सत्ता संभाली और कैप्टन ने किसानों से किया कर्ज माफी का वादा पूरा नहीं किया, जिस कारण हजारों किसान कर्ज की मार तले दबकर आत्महत्या कर रहे हैं।