स्मृति मंधाना और देशपांडे को महाराष्ट्र राज्य खेल पुरस्कार

मुंबई, 13 फरवरी (भाषा) : महाराष्ट्र सरकार ने मलखम्ब कोच उदय देशपांडे को वर्ष 2017-18 के लिये ‘शिव छत्रपति लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार ’ देने का फैसला किया है। राज्य के खेलमंत्री विनोद तावडे ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में यह ऐलान किया। देशपांडे मुंबई के शिवाजी पार्क स्थित समर्थ व्यायाम मंदिर में मलखम्ब के कोच हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य स्मृति मंधाना को भी पुरस्कार देने की घोषणा की गई जो महाराष्ट्र के सांगली जिले से है। इसके अलावा हाकी खिलाड़ी सूरज करकेरा, टेबल टेनिस खिलाड़ी सानिल शेट्टी, ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी सिद्धांत थिंगाल्या, मोनिका अठारे और स्क्वाश खिलाड़ी महेश मनगांवकर को भी पुरस्कार दिये जायेंगे।