नाइजीरिया में पाइपलाइन में विस्फोट, 50 लोग लापता 

वार्री, 2 मार्च (एजेंसी) : दक्षिणी नाइजीरिया में तेल पाइपलाइन में रिसाव के चलते हुए विस्फोट और भगदड़ के बाद 50 से अधिक लोग लापता हो गये। एक स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।  नेम्बे प्रमुखों की परिषद के प्रवक्ता नेनगी जेम्स इरवोरियो ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि विस्फोट के बाद बायेलसा प्रांत के नेम्बे में बड़ी मात्रा में तेल फैल गया। उन्होंने बताया कि इस पाइपलाइन का स्वामित्व दो अलग अलग कंपनियां करती हैं।