कांग्रेस का यूपी में बड़ा ऐलान - सपा-बसपा और रालोद के लिए छोड़ी सात सीटें 

लखनऊ,17 मार्च - यूपी में महागठबंधन में जगह न मिलने से लगातार अपनी रणनीति बदल रही कांग्रेस ने आज एक और ऐलान किया है। कांग्रेस ने सपा-बसपा व रालोद गठबंधन के लिए सात सीटें छोड़ दी हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि हम महागठबंधन के लिए सात सीटें छोड़ रहे हैं। जिनमें मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद के अलावा वह सभी सीटें जहां से बसपा सुप्रीमो मायावती, रालोद नेता जयंत चौधरी और अजित सिंह चुनाव लड़ेंगे। साथ ही बब्बर ने कहा कि हमने गोंडा व पीलीभीत सीटें अपना दल (कृष्णा पटेल) को देने का फैसला किया है।