सहायक थानेदार ने खुद को मारी गोली 

खमाणों, 27 मार्च - (जोगिन्द्र पाल) - थाना खमाणों के गांव लखनपुर के निवासी सहायक थानेदार गुरमीत सिंह द्वारा अपने सिर में गोली मारने से गंभीर रूप में घायल हो जाने का समाचार मिला हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना सदर मोरिंडा में तैनात सहायक थानेदार गुरमीत सिंह ने खुद को उस समय गोली मार ली, जब वह थाने में बने क्वार्टर में गया हुआ था। इस घटना की सूचना के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों द्वारा गंभीर घायल गुरमीत सिंह एएसआई को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।