सुखबीर द्वारा कर्मचारी विंग में अहम नियुक्तियां

चंडीगढ़, 27 मार्च (अ.स.): शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सिकंदर सिंह मलूका, चरनजीत सिंह बराड़ व पंजाब मुलाज़िम विंग के अध्यक्ष कर्मजीत सिंह भगड़ाणा के साथ विचार-विमर्श कर मुलाज़िम विंग ढांचे का ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया कि काफी विचार-विमर्श के बाद फैसला किया गया कि विभागों के अनुसार कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों के साथ तालमेल करने के लिए मुलाज़िम विंग में नियुक्तियां की गई हैं। सभी विभागों में काम करते विभिन्न संगठनों से अपील है कि कांग्रेस सरकार के जब्र के खिलाफ लड़ने के लिए सभी इकट्ठे हों और तालमेल के लिए मुलाज़िम विंग के अध्यक्ष व आपके विभाग से संबंधित नियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष या महासचिव के साथ तालमेल किया जाए। उन्हाेंने बताया कि इंद्रजीत सिंह शर्मा मुलाज़िम विंग के संरक्षक होंगे और पंजाब रोडवेज़ विभाग के लिए सतबीर सिंह खटड़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गुरमेल सिंह मोगा उपाध्यक्ष व सलविंदर सिंह बागड़िया महासचिव नियुक्त किया गया है।  इसी तरह पी.आर.टी.सी. विभाग के लिए जगतार सिंह पंधेर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रणजीत सिंह सिद्धू उर्फ राणा उपाध्यक्ष व जरनैल सिंह महासचिव नियुक्त किया। वाटर सप्लाई व सीवरेज बोर्ड विभाग के लिए भजन सिंह खोखर वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सुशील चोपड़ा महासचिव नियुक्त किया। सिंचाई विभाग के लिए रविंदर सिंह जग्गा रणजीत सागर डैम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष होंगे और पंजाब अर्बन स्टेट डिवैल्पमैंट अथारिटी के लिए महिंदर सिंह मलोआ को महासचिव नियुक्त किया है।