दिग्विजय सिंह को लेकर बीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र 

भोपाल,18 मार्च - मध्य प्रदेश भाजपा ने कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है जिसमें कहा गया है कि दिग्विजय सिंह राज्य सभा के लिए मध्य प्रदेश से कांग्रेसी उम्मीदवार हैं, जोकि बेंगलुरु कांग्रेसी विधायकों पर उनके हक में वोट करने का दबाव डालने के लिए गए हैं। यह चुनाव संहिता का उल्लंघन है।