पंजाब कृषि के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक 

अमृतसर,12 सितम्बर - (जसवंत सिंह जस) - पंजाब कृषि के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार आज श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। इस मौके पर उनके साथ स. कुलजीत सिंह सैनी मुख्य कृषि अधिकारी तरनतारन, गुरदयाल सिंह बल्ल मुख्य कृषि अधिकारी अमृतसर, स. कुलदीप सिंह मत्तेवाल जालंधर, प्रितपाल सिंह जंडियाला, हरचरणजीत सिंह मजीठा, हरपिन्दर सिंह मजीठा, इंद्रपाल सिंह भी उपस्थित थे। इस मौके पर उनको श्री दरबार साहिब के अतिरिक्त मैनेजर रजिन्दर सिंह रूबी और सूचना केंद्र के अधिकारी हरिन्दर सिंह रोमी द्वारा सिरोपा भेंट करके सम्मानित भी किया गया।