भाजपा ने संगरूर में फूंका कैप्टन का पुतला, राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की 

संगरूर, 28 मार्च - (धीरज पशोरिया) - पंजाब के मलोट में भाजपा विधायक अरुण नारंग पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में भाजपा नेताओं द्वारा आज संगरूर के लाल बत्ती चौक में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर का पुतला फूंका गया। भाजपा के जिला प्रधान रणदीप सिंह दयोल के नेतृत्व में पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया।उन्होंने मांग की है कि पंजाब में तुरंत राष्ट्रपति शासन लागू किया जाये। भाजपा वर्करों ने कहा कि यदि पंजाब पुलिस, अमरिन्दर सरकार की कमान में उनकी सुरक्षा नहीं कर सकती तो अब वह अपनी रक्षा आप करेंगे और ऐसी घटनाओं का मुंहतोड़ जवाब देंगे।