झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में नक्सलियों ने उड़ाया रेलवे ट्रैक 

रांची, 26 अप्रैल - झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में नक्सलियों ने लैंडमाइंस लगाकर रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया। घटना रात सवा दो बजे की है। इस घटना के बाद से चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है।  जिससे हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग ठप हो गया है।