नवजोत सिंह सिद्धू होंगे पंजाब कांग्रेस के प्रधान

नई दिल्ली,15 जुलाई - (उपमा डागा) - पंजाब में चल रही कलह को लेकर फिलहाल विराम लगने के आसार बन गए लगते हैं। कांग्रेस हाईकमान ने काफ़ी हद तक मुद्दे को सुलझाते पंजाब प्रदेश के नये प्रधान के तौर पर नवजोत सिंह सिद्धू के नाम पर मोहर लगा दी है। वहीं दो कार्यकारी प्रधान बनाए गए हैं जिनमें जालंधर से संतोष चौधरी और विजय इंद्र सिंगला का नाम शामिल है।