पेगासस का इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया गया है - राहुल गांधी 

नई दिल्ली, 28 जुलाई - कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमारे बारे में कहा जा रहा है कि हम संसद की कार्यवाही में खलल डाल रहे हैं। हम बताना चाहते हैं कि सदन की कार्यवाही में कोई अड़चन नहीं डाल रहे हैं। हम सिर्फ अपने कर्तव्यों को पूरा करना चाहते हैं। इस हथियार (पेगासस) का इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया गया है। इसका इस्तेमाल आतंकवादियों और देशद्रोहियों के खिलाफ किया जाना चाहिए।