भारत ने 10 पाकिस्तानी मछुआरों को दीवाली का तोहफा देते किया रिहा 


अटारी, 02 नवंबर - (गुरदीप सिंह अटारी) - भारत सरकार ने 10 पाकिस्तानी नागरिक मछुआरों को दीवाली का तोहफा देते हुए रिहा करके पाकिस्तान रवाना करने के आदेश दिए हैं। गुजरात की केंद्रीय जेल कछ-भुज में सज़ा भुगतकर रिहा हुए मछुआरों को कड़े सुरक्षा प्रबंधों तले गुजरात पुलिस अंतरराष्ट्रीय अटारी वाघा सरहद लेकर पहुंची।