सुबह 8:12 मिनट पर लता दीदी का निधन हुआ - डॉ. प्रतीत समदानी

मुंबई, 06 फरवरी - मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने जानकारी देते हुए कहा कि, "आज सुबह 8:12 मिनट पर लता दीदी(लता मंगेशकर) का निधन हो गया है। उनके शरीर के कई अंग खराब हो गए थे। उनका इलाज काफी दिनों से अस्पताल में चल रहा था।