फिरोजपुर शहर में हुई फायरिंग की दो घटनाएं, पूर्व चांसलर को घेर कर मारी गोली 

फिरोजपुर, 19 अप्रैल (गुरिंदर सिंह) - फिरोजपुर शहर में आज दिनदहाड़े फायरिंग की दो घटनाएं सामने आई हैं। मुल्तानी गेट के पास सुबह जब एक व्यक्ति बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था तभी मोटरसाइकिल की कार से टक्कर होने के बाद मोटरसाइकिल सवार और कार सवार के बीच झड़प हुई जिसके बाद एक व्यक्ति द्वारा हवाई फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली लग गयी। दूसरी घटना दोपहर में बंसी गेट पर हुई जहां कार सवारों द्वारा पूर्व चांसलर को घेर गोलियां चलाई गयी। दरअसल वह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर बंसी गेट से गुजर रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।