गूगल ने भारत से जुड़े दुर्भावनापूर्ण कई डोमेन पर लगाया प्रतिबंध

वॉशिंगटन, 03 जुलाई - अमेरिकी तकनीकी दिग्गज गूगल के खतरा विश्लेषण समूह (टीएजी) ने भारत से जुड़े दुर्भावनापूर्ण एक दर्जन से ज्यादा डोमेन और वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगाया है। हैक फॉर हायर (पैसे लेकर वेबसाइट या कंप्यूटर हैक करना) समूह इनका इस्तेमाल कर दुनियाभर में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को निशाना बना रहे थे।