गूगल ने अपने ट्रांसलेशन ऐप में संस्कृत भाषा को शामिल किया, गूगल का बहुत धन्यवाद - अनिल विज

चंडीगढ़, 15 मई - हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि, "गूगल का बहुत धन्यवाद। गूगल ने अपने ट्रांसलेशन ऐप में संस्कृत भाषा को शामिल किया। इस ऐप के जरिए हमारे पुराने ग्रंथों का ज्ञान लोगों को जानने को मिलेगा। अनेक प्रकार की जानकारियां जो ऋषि मुनियों ने तप करके संस्कृत भाषा में लिखी हुई है, वह भी मिलेगी।"