भाजपा संविधान की पुजारी है:केशव प्रसाद मौर्य


लखनऊ, उत्तर प्रदेश | उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "भाजपा संविधान की पुजारी है और बाबा साहब, डॉ. भीम राव अंबेडकर की सच्ची अनुयायी है। कांग्रेस ढोंग कर रही है। वो संविधान की हत्यारी पार्टी है। समाजवादी पार्टी जो संविधान का माखौल उड़ाती है, वो संविधान दिवस को अपना घोषणापत्र जारी करने के दिन के रूप में चुन रही है तो ऐसा लग रहा है कि ये सब बाबा साहब और संविधान, दोनों का अपमान करना चाहते हैं... आजम खान ने गाजियाबाद में बाबा साहब अंबेडकर के लिए भू माफिया जैसे शब्दों का प्रयोग करके उनका अपमान किया था लेकिन अखिलेश यादव मुस्कुरा रहे थे। मैं केवल ये कह रहा हूं कि संविधान दिवस मनाने का नैतिक अधिकार इन लोगों को नहीं है..."  
समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र पर उन्होंने कहा, "भाजपा के लिए समाजवादी न चुनौती थी, न है और न होगी। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में न है और न आने वाले समय में आने वाली है... उत्तर प्रदेश को लेकर अखिलेश यादव की जो जानकारी है, उत्तर प्रदेश की जनता की भावनाओं का सम्मान करना उन्होंने नहीं सीखा..."
 

#भाजपा संविधान