संयुक्त प्रेस वार्ता में हर बात संयुक्त होती है:इमरान मसूद
लखनऊ | कांग्रेस सांसद और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र पर कहा, "उनके फैसले पर मेरा टिप्पणी करना उचित नहीं है... गठबंधन का अर्थ यही होता है कि संयुक्त प्रेस वार्ता होती है और संयुक्त प्रेस वार्ता में हर बात संयुक्त होती है। गठबंधन का तो अर्थ यही होता है लेकिन यहां कुछ और हो रहा है तो इसका मुझे पता नहीं..."
सीट शेयरिंग के विषय पर उन्होंने कहा, "...जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तब भी हमने 107 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अब तो हमारी सरकार बननी है तो इससे कम का कोई अर्थ नहीं है..."
#संयुक्त प्रेस वार्ता

