कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है:सुरेश खन्ना


लखनऊ, उत्तर प्रदेश | प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, "कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है। कांग्रेस ने निजी कारणों से उत्तर प्रदेश और देश में आपातकाल लगाया था। उन्होंने पूरे देश को जेलखाना बना दिया था, प्रेस की स्वतंत्रता पर पाबंदी लगा दी थी... आज ये लोग नाटक कर रहे हैं। वोट चोरी की वे बात कर रहे हैं? 2014 में उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार थी? उनके सहयोगी दल की सरकार थी... उस समय सरकार तो उनकी थी और वोट चोरी का आरोप वे हम पर लगा रहे हैं? जब वो जीतें तो EVM ठीक और जब भाजपा-NDA जीते तो EVM खराब। ये उनका दोहरा चेहरा है इसलिए जनता उन पर विश्वास नहीं करती..."
 

#सुरेश खन्ना