हर किसी को संयम रखना चाहिए:आराधना मिश्रा मोना


लखनऊ | उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा, "हर किसी को संयम रखना चाहिए, ये सभी के लिए मेरा सुझाव है। जहां तक राहुल गांधी की बात है तो वे एक ऐसा व्यक्तित्व है जिनका अपना इतिहास रहा है। वे न किसी से डरे हैं, न किसी के आगे झुके हैं... आज उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन बहुत मजबूत है। हमने 2024 में साथ लड़कर भाजपा के अहंकार विजय रथ को उत्तर प्रदेश में रोका था। मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कह सकती हूं कि 2027 में आने वाले विधानसभा चुनाव में INDIA गठबंधन मजबूती के साथ लड़ेगा।"
 

#आराधना मिश्रा मोना