लीबिया के नौसैनिक अड्डे पर ड्रोन हमला: भूमध्य सागर में रूस को यूक्रेन का बड़ा झटका

नई दिल्ली, 23 नवंबर - यूक्रेन ने रूस को हजारों किलोमीटर दूर लीबिया में बड़ा झटका देने का दावा किया है। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के मुताबिक, यूक्रेनी सेना ने लीबिया के बेनगाजी नौसैनिक अड्डे पर खड़े रूसी युद्धपोत पर समुद्री ड्रोन से हमला किया। इस ऑपरेशन में सात स्वदेशी समुद्री ड्रोन इस्तेमाल किए गए। जेलेंस्की का दावा है कि हमले में रूस का आधुनिक युद्धपोत डूब गया। हालांकि, लीबिया के अधिकारियों के मुताबिक जहाज को भारी नुकसान पहुंचा है। रूस ने अभी तक इस हमले पर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है।
 

# लीबिया