चार दोस्तों की मौत: यूपी में बड़ा हादसा, फ्लाईओवर से नीचे गिरी बोलेरो
मुरादाबाद, 23 नवंबर - यूपी के मुरादाबाद से सीतापुर अपने घर लौट रहे चार दोस्तों की सोमवार देर शाम रामपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। शहजादनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चौथे युवक ने भी अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। एक साथ चार दोस्तों की मौत की खबर से उनके परिवारों में कोहराम मच गया।
#यूपी

