सऊदी अरब में जाजान पोर्ट पर हूतियों ने किया हमला, दागे 8 ड्रोन 

सऊदी, 26 नवंबर - मध्य पूर्व में एक बार फिर सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है। यमन के हूती विद्रोही समूह ने दावा किया है कि उसने सऊदी अरब के दो प्रमुख बंदरगाहों— जेद्दा और जाजान को निशाना बनाकर हमला किया है। हूती समूह के अनुसार, यह कार्रवाई यमन के लाल सागर स्थित होदेइदा बंदरगाह पर सऊदी हवाई हमलों के जवाब में की गई है। दूसरी ओर, सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने दावा किया है कि उसने देश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हमला करने आ रहे 8 ड्रोनों को हवा में ही मार गिराया है।

#सऊदी अरब
# जाजान पोर्ट
# हूतियों
# हमला